Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कैबिनेट मंत्री का ज़ुबानी हमला

ऋषिकेश;उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली के मुख्यमंत्री उत्तराखंड में आकर एक के बाद एक घोषणा कर रहे हैं। वह धरातल पर कभी उतर नहीं सकती। क्योंकि सत्ता से बाहर रहकर घोषणा करना बहुत आसान होता है। जबकि सत्ता में रहकर सरकार ने जनता के लिए क्या किया यह बेहद अहम होता है। उन्होंने सवाल किया कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली वासियों को तो 300 यूनिट फ्री बिजली से नहीं दे रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों की जानकारी नहीं रखने वाले अरविंद केजरीवाल किस प्रकार उत्तराखंड में और किस आधार पर घोषणा कर रहे हैं यह समझ से परे हैं।

ये भी पढ़ें; गन्ने का भुगतान न होने पर आक्रोशित किसानों ने शुगर मिल गेट पर की तालाबंदी

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!