Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
भ्रष्टाचार

फर्जी ट्रैवल एजेंसी के नाम पर ठगी का आरोपी, एक गिरफ्तार

फर्जी ट्रैवल एजेंसी के नाम पर भिकियासैंण निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठग ने 34 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को दिल्ली से गिरफ़्तार किया। अल्मोड़ा जिले के भतरौतखान पुलिस ने बताया कि भिकियासैंण निवासी मिथिलेश बिष्ट ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि पिछले माह नवंबर में उन्होंने बाहर घूमने का मन बनाया और नेट में इसके लिए सर्च किया। इस पर टूर बाई नेचर नाम की एक एजेंसी का अंडमान निकोबार टूर का पता चला। सस्ता पैकेज होने से उन्होंने इसमें बुकिंग कराई।

फर्जी ट्रैवल एजेंसी के नाम पर ठगी का आरोपी दिल्ली एक ब्यक्ति गिरफ्तार || Soochna India

एजेंसी के प्रतिनिधि के कहने पर उन्होंने दो किश्तों में 34 हजार रुपये एजेंसी के खाते में डाल दिये लेकिन इसके बाद संबंधित एजेंसी से संपर्क नहीं हो सका। इस पर जुलाई 2021 को उन्होंने थाना भतरौंजखान में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर इसके लिए भिकियासैंण चौकी प्रभारी ओम प्रकाश नेगी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। सर्विलांस के आधार पर दिल्ली रवाना किया गया था। साइबर सेल की मदद व बैंक डिटेल के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को दिल्ली से दबोच लिया। आरोपी आकाश पांडे पुत्र संजय पांडे निवासी ई-27/200 हसनपुर पड़पड़गंज इंदिरा कैंप पार्ट-एक नई दिल्ली को मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर चौकी प्रभारी भिकियासैंण ओम प्रकाश नेगी, कांस्टेबल शमीम अहमद, श्याम सुंदर बिष्ट, मोहन बोरा आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!