मनीष सिसोदिया को ED ने किया गिरफ्तार, 26 फरवरी को CBI ने किया था गिरफ्तार!

मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की मुश्किलें ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक मुसीबतों के बादल उन पर मंडराते नज़र आ रहे हैं। सिसोदिया को सीबीआई (CBI) ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। वहीं जमानत से सुनवाई से एक दिन पहले ED ने भी सिसोदिया को गिरफ्तार किया। मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम एक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि बीजेपी लोगों को जेल में डालने की राजनीति कर रही है, जब कि हम बच्चों को पढ़ाने की राजनीति कर रहे हैं।दिल्ली की एक अदालत मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की गिरफ्तारी के करीब दो हफ्ते बाद आज उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगी। सिसोदिया को शराब नीति (Delhi Liquor Case) को लागू करने में अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने CBI को सिसोदिया की जमानत अर्जी पर 10 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

बता दे कि राउज एवेन्यू कोर्ट में कल सिसोदिया की जमानत को लेकर सुनवाई होनी थी लेकिन एक दिन पहले ईडी ने यह कार्रवाई कर दी। जानकारी के मुताबिक ईडी ने उनसे दो दिन से पूछताछ कर रही थी। एजेंसी ने पहले 7 मार्च को सिसोदिया से करीब 6 घंटे पूछताछ की। इसके बाद 9 मार्च को 2 घंटे सवाल-जवाब किए। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान सिसोदिया ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। वहीं ईडी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे मनीष सिसोदिया को किसी भी कीमत पर सलाखों के पीछे रखना चाहते हैं।




