नगर निगम की लापरवाही: डेंगू के प्रकोप में जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़
Negligence in Lucknow: जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ Amid Rising Dengue Cases

नगर निगम की अफसरसाही और कार्यप्रणाली से पार्षद नाराज- पार्षद का लेटर हो रहा वायरल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊ नगर निगम की लापरवाही और अफसरशाही से जनता त्रस्त है। बढ़ते डेंगू के प्रकोप के बावजूद नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पार्षद गीता देवी द्वारा नगर आयुक्त और महापौर सुषमा खर्कवाल को लिखे गए पत्र ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
डेंगू के प्रकोप में नगर निगम की उदासीनता
लखनऊ में डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन फॉगिंग और एंटी-लार्वा का छिड़काव पिछले 15 दिनों से पूरी तरह से नदारद है। Lucknow Municipal Corporation News के मुताबिक, पार्षद ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी योगी आदित्यनाथ के आदेशों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़
पार्षद ने अपने पत्र में लिखा है कि नगर निगम के अधिकारी तेल पीकर जनता की समस्याओं और स्वास्थ्य को अनदेखा कर रहे हैं। इस लापरवाही को Corruption in Nagar Nigam Lucknow का एक और उदाहरण माना जा रहा है। लखनऊ नगर निगम में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा इस बात की ओर इशारा करता है कि अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
माननीय नगर आयुक्त जी/ माननीय महापौर जी
हमारे वार्ड सरोजनीनगर प्रथम में 15 दिनों से फागिंग बंद है जनता त्राही मान त्राएं मान कर रही है डेंगू बढ़ता जा रहा है ये बात मीडिया में निकलने जा रही है। संबंधित अधिकारी चिंता नहीं कर रहे हैं तेल पीकर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ जी पूरे प्रदेश का दौरा करकर जनता के हितों की बात कर रहे हैं। वहीं पर हमारे जोन के अधिकारी जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं।
कृपया संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देशित करने की कृपा करें
आपसे पुनः निवेदन करते हुए अपनी बात समाप्त करती हूं।
गीता देवी गुप्ता
सरोजनीनगर प्रथम
पूर्व क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी।
भ्रष्टाचार का बोलबाला और अफसरशाही का खुलासा
Corruption in LMC और भ्रष्टाचार का खुलासा का यह मामला दिखाता है कि कैसे जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। पार्षद द्वारा नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह और महापौर को लिखे गए पत्र ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जनता के लिए बुनियादी सुविधाओं की कमी और नगर निगम की निष्क्रियता ने लखनऊ की दुर्दशा को उजागर कर दिया है।
पार्षद का पत्र हो रहा वायरल
पार्षद गीता देवी का लिखा हुआ पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लखनऊ नगर निगम की कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार की ओर इशारा किया गया है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर कब तक जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जाएगा।
Corruption in Lucknow Nagar Nigam: सरोजिनी नगर में ₹70 लाख के घोटाले का पर्दाफाश
Corruption in Lucknow Nagar Nigam और लापरवाही की घटनाएं दर्शाती हैं कि जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए तुरंत कदम उठाने की जरूरत है। महापौर और नगर आयुक्त को चाहिए कि वे पार्षदों और जनता की शिकायतों का संज्ञान लें और उचित कार्रवाई करें।
महत्वपूर्ण बिंदु:
- लखनऊ नगर निगम की लापरवाही से जनता परेशान।
- पार्षद गीता देवी का पत्र उजागर करता है नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार को।
- जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ और फॉगिंग की अनदेखी।
- सोशल मीडिया पर Lucknow Municipal Corporation News से जुड़े सवाल वायरल।
यह समय है कि नगर निगम अपनी जिम्मेदारियों को समझे और लखनऊ में भ्रष्टाचार और लापरवाही को खत्म करने की दिशा में कार्य करे।




नगर निगम अब बना नरक निगम