Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

मुख्यमंत्री के काफिले में चल रही गाड़ियों ने विधायक को नहीं दी लिफ्ट,नंगे पैर दौड़े भाजपा विधायक पूरन प्रकाश

मथुरा।मुख्यमंत्री के काफिले में चल रही गाड़ियों ने भाजपा विधायक पूरन प्रकाश को नहीं दी लिफ्ट, नंगे पैर गाड़ियों पर लिफ्ट मांगते नजर आए विधायक पूरन प्रकाश।भाजपा विधायक पूरन प्रकाश का नंगे पैर दौड़ते हुए गाड़ियों से लिफ्ट मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल। आपको बता दें कि वीडियो में हैरान परेशान दिख रहा शक्स जनपद मथुरा के विधानसभा बलदेव का भाजपा विधायक पूरन प्रकाश है।काफी समय तक गाड़ियों से लिफ्ट मांगने पर भी लिफ्ट नहीं मिली आखिरकार मुख्यमंत्री काफिले में सुरक्षा के लिए चल रही पुलिस स्काउट की गाड़ी ने भाजपा विधायक पूरन प्रकाश को गाड़ी में पीछे बिठाया।
बड़ा सवाल यह है कि भाजपा विधायक आखिर नंगे पैर क्यों दौड़ रहे हैं भाजपा विधायक की खुद की गाड़ी आखिर कहां गई क्यों गाड़ियों से लिफ्ट मांगते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो के संबंध में आपको बतादे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध वर्ग जन सम्मेलन को संबोधित करने के लिए मंगलवार को मथुरा आये। प्रबुद्ध वर्ग जन सम्मेलन को संबोधित करने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर पूजा-अर्चना दर्शन किया तब भाजपा विधायक पूरन प्रकाश मुख्यमंत्री जी के साथ थे तभी अचानक मुख्यमंत्री जी की गाड़ी का काफिला कार्यक्रम स्थल के लिए चलने लगा तो विधायक पूरन प्रकाश के अचानक जूते गुम हो गये और वह उन्हें तलाश करने में लग गये।विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि मेरे जूते गायब हो गए थे और मेरी गाड़ी जाम में फंस गई थी।इस कारण में कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए नंगे पैर ही चल दिया।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!