सांसद रमेश अवस्थी के आवास पर उमड़ा जनसैलाब, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन उत्सव

यू.बी.सिंह की खास रिपोर्ट
धुलेंडी एवं रंगोत्सव के पावन अवसर पर कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी के स्वरूप नगर स्थित निज निवास, वृंदावन अपार्टमेंट में होली मिलन उत्सव का भव्य एवं विशाल आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा वातावरण आपसी सौहार्द और उल्लास के रंगों में सराबोर नजर आया।आयोजन में कानपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध जनों, व्यापारियों एवं समर्पित जनसेवकों ने भारी संख्या में शिरकत की। सांसद रमेश अवस्थी ने आगंतुकों का आत्मीयता से स्वागत किया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।उत्सव के दौरान पारंपरिक होली गीतों और मंगल ध्वनि के बीच उपस्थित जनों ने फूलों और गुलाल की होली का आनंद लिया।इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा, “होली का यह पर्व हमारे जीवन में प्रेम, सद्भावना और सकारात्मकता का रंग भरता है। कानपुर की जनता का यह स्नेह ही मेरी असली शक्ति है।”
आयोजन के अंत में सभी आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस अद्भुत और भव्य आयोजन की सराहना की।




