कानपुर यूपी टी 20 लीग मैच में छात्रायें मात्र 49 रुपये में मैच देख सकेगी*

राजेश निगम की खास रिपोर्ट
कानपुर! ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा रहा है। आगामी 28 अगस्त से छह सितंबर तक यहां यूपी टी 20 लीग एवं प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। यूपी टी.20 लीग की खास बात यह है कि छात्राएं महज 49 रुपये में मैच देख सकेंगी, इनके टिकट केवल आफलाइन ही मिलेंगें। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री डिसटिक जोमैटो पर शुक्रवार शाम से शुरू होगी। लीग के चेयरमैन डॉ० संजय कपूर ने शुक्रवार को वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 दिनों में ग्रीनपार्क में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग का आगाज 28 अगस्त की शाम होगा। अधिक से अधिक दर्शकों को स्टेडियम तक लाने के लिए टिकट दरें भी किफायती रखी गई हैं।ग्रीनपार्क में विभिन्न स्टैंड के लिए टिकट दरें निर्धारित की गई हैं। बी गर्ल स्टैंड का टिकट 49 रुपये रखा गया है (केवल ऑफलाइन)। बी जनरल, सी स्टॉल और ई पब्लिक स्टैंड के टिकट 99 रुपये, सी बालकनी का 149 रुपये तथा ए ग्राउंड पवेलियन और पवेलियन ग्राउंड के टिकट 199 रुपये के होंगे। डी चेयर का टिकट 249 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं न्यू प्लेयर्स पवेलियन सेकेंड फ्लोर, ए बालकनी, पवेलियन बालकनी और वीआईपी पवेलियन के टिकट 349 रुपये में मिलेंगे।लीग के दौरान दर्शकों के लिए प्रतिदिन करीब 100 पुरस्कार रखे जाएंगे। ‘कैच ऑफ द मैच’ में छक्के की गेंद पकड़ने वाले दर्शक को रु.5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जो आयेगा वो पायेगा, जो सोयेगा वो खोयेगा की तर्ज पर 200 सांत्वना पुरूस्कार दिये जायेंगें। फाइनल में मेगा लकी जा निकाला जायेगा जिसमें टी०वी०, फिज, एवं वाशिंग मशीन जैसे आकर्षक पुरुस्कार दिये जायेंगें। प्रत्येक मैच में फैन ऑफ दि मैच” पुरुस्कार के तहत विजेता फैन को जीती हुई टीम के कैप्टन की साइन की हुई गेंद प्रदान की जायेगी।डॉ० संजय कपूर ने कहा कि लीग का उद्देश्य अधिक से अधिक दर्शकों को स्टेडियम तक लाना और उन्हें क्रिकेट के साथ मनोरंजन का शानदार अनुभव देना है।यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि लीग के मुकाबलों का प्रसारण 200 से अधिक देशों में किया जाएगा। दर्शकों को रिंकू सिंह, भुवनेश्वर कुमार समीर रिजवी, आर्यन जुरैल एवं करन शर्मा समेत कई स्टार खिलाड़ियों का खेल देखने का अवसर मिलेगा। प्रेस वार्ता में संजय तिवारी, अहमद अली खान तालिब इत्यादि उपस्थित रहें ।* मण्डल ब्यूरो राजेश निगम की खास रिपोर्ट*





