Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव,

बराखेड़ा गांव में घटना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच।
मलावन/एटा। थाना क्षेत्र के बराखेड़ा गांव में रविवार को 18 वर्षीय युवक सुखदेव पुत्र नंदराम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर मलावन पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी में युवक के शराब की लत से जुड़े होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Related
Tags
breaking news




