Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

सरस्वती नगर में 16.99 लाख से बिछेगी सीवर लाइन, बनेगी पक्की सड़क,महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया शिलान्यास, 90 मीटर सीवर लाइन का होगा निर्माण


वाराणसी में विनायका स्थित सरस्वती नगर कॉलोनी में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत सीवर लाइन एवं सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया। निर्माण कार्य की कुल स्वीकृत लागत 16.99 लाख रुपये है।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता शहर की कॉलोनियों और मोहल्लों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। सीवर लाइन और सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी।
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य सरस्वती नगर कॉलोनी में श्री कौशल मिश्रा के मकान से डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा के मकान तक कराया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड-वाराणसी की ओर से कराए जा रहे कार्य के तहत करीब 90 मीटर लंबी सीवर लाइन के साथ पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।
शिलान्यास के दौरान स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पाण्डेय, अशोक कुमार पाण्डेय, जगन्नाथ ओझा, अनुराग शर्मा, सोमनाथ यादव, प्रिंस द्विवेदी, अनुपम दुबे, शिवम गुप्ता, मनीष मिश्रा, योगेश वर्मा, अनिल उपाध्याय, राकेश जायसवाल, अनिल तिवारी, विक्रम चौधरी, अवनीश पाण्डेय, अर्चना गुप्ता और शरद सोनकर समेत कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Pravin Chaubey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!