Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

कार और ट्रैक्टर में हुई जबरदस्त भिड़ंत,दो की हालत गंभीर

गोवर्धन/मथुरा। शुक्रवार को तड़के कुम्हेर रोड पर कार और ट्रैक्टर में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।दोनों में भिड़ंत इतनी तेजी से हुई कि कार के परखच्चे उड़ गये और कार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामला कुम्हेर रोड स्थित सौंख बिजली घर के निकट का है।यहाँ सौंख की तरफ से ट्रैक्टर और कुम्हेर रोड की तरफ से तेज रफ्तार से कार आ रही थी। यहाँ दोनों में आमने-सामने तेजी से भिंडत हो गई। ट्रैक्टर चालक ने जैसे-तैसे ट्रैक्टर को कवर किया तो वही कार कटीली बबूलों से टकराने के कारण पलटने से बच गई।लेकिन कार चालक कन्हैया सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।कार और ट्रैक्टर की जबरदस्त भिड़ंत की आवाज सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए और घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!