Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़फटाफट खबरेंलखनऊ

राजकोट में राष्ट्रीय होम्योपैथी सेमिनार, डॉ. गिरीश गुप्ता की रिसर्च को मिली सराहना

गुजरात के राजकोट स्थित सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में हेल्थ केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 6 मार्च को पांचवें होम्यो सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित इस सेमिनार में देशभर से आए चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और मेडिकल छात्रों सहित करीब 900 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. उत्पल जोशी ने किया।


सेमिनार में होम्योपैथी के विभिन्न विषयों पर शोध आधारित व्याख्यान और प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें हार्ट फेल्योर, कैंसर, फायब्रॉयड और गंभीर मानसिक रोगों पर किए गए उपचार और शोध को साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत किया गया।


लखनऊ के गौरांग क्लीनिक एंड सेंटर फॉर होम्योपैथिक रिसर्च के चीफ कंसल्टेंट डॉ. गिरीश गुप्ता ने फायब्रॉयड के साक्ष्य आधारित उपचार पर अपनी रिसर्च प्रस्तुत की, जिसकी प्रतिभागियों ने विशेष सराहना की। उनके द्वारा किए गए व्यवस्थित डॉक्यूमेंटेशन कार्य को भी विशेषज्ञों ने सराहा।


सेमिनार में एनसीएच के चेयरमैन डॉ. तारकेश्वर जैन, सीसीआरएच के महानिदेशक डॉ. सुभाष कौशिक, डॉ. रजत चटोपाध्याय, डॉ. अनिल खुराना और डॉ. पिनाकिन त्रिवेदी सहित कई विशेषज्ञों ने होम्योपैथी में शोध, शिक्षा और आधुनिक चिकित्सा के साथ समन्वय पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में होम्योपैथी के भविष्य और शोध को मजबूत करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!