Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का किया गया निरीक्षण।।

उन्नाव से संवाददाता अनुज तिवारी की रिर्पोट…

आज दिनांक 26.05.2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव, श्री सिद्धार्थ शंकर मीना द्वारा पुलिस लाईन्स ग्राउंड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया।

परेड में क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स श्री आशुतोष कुमार, पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों एवं थानों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। निरीक्षण के पश्चात महोदय द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया।

महोदय द्वारा परेड उपस्थित अधि0/कर्मचारीगणों से विभिन्न प्रकार के शस्त्रों की हैंडलिंग के समय बरती जाने वाली सावधानियों व दंगा नियंत्रण उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर, क्वार्टर गार्द,आवासीय बैरिक, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Anuj Tiwari
Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!