Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

राशन कार्ड धारक महिलाओं ने किया डीलर का घेराव,राशन न दिए जाने के लगाए आरोप

मथुरा।राशन डीलर की मनमानी के चलते महोली रोड बजरंग चौराहे पर राशन कार्ड धारक महिलाओ ने राशन डीलर के खिलाफ  रोड जाम कर डीलर को बर्खास्त किए जाने की मांग की।

सोमवार की सुबह महोली रोड बजरंग चौराहा पर उस समय अफरा तफरी का माहौल मच गया जब राशन कार्ड धारक महिलाओं ने राशन डीलर के खिलाफ हंगामा काटना शुरू कर दिया।लगातार कई दिनों से महिलाएं राशन पाने के लिए डीलर की दुकान पर चक्कर काट रही थी।राशन नहीं मिलने पर राशन डीलर के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने इकट्ठा होकर राशन डीलर के खिलाफ धरने पर बैठ गई।जहां सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने जैसे-तैसे महिलाओं को समझा-बुझाकर रोड से हटाया एवं आला अधिकारियों को अवगत कराया।

मौके पर पहुंचे डीएसओ सतीश चंद मिश्रा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए राशन वितरण में हो रही समस्याओं को लेकर शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!