उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा
थाना गोविंद नगर के गोकुल रेस्टोरेंट के समीप ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर

मथुरा।रविवार की सुबह थाना गोविंद नगर के गोकुल रेस्टोरेंट के समीप रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी।जिसमें बैठे 55 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया एवं अन्य दो के मामूली चोटें आई।सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया एवं परिजनों को जानकारी दी।मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार अकील मेवाती मोहल्ला निवासी अपने ड्यूटी पर टेंपो में बैठकर बाईपास जा रहा था तभी सामने से आते ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी जिसके कारण वह घायल हो गया।हालत गंभीर होने पर उसे आगरा उपचार के लिए भेजा गया है।




