Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)

राम झूला पार्किंग में टेंपो संचालकों का हंगामा। पार्किंग शुल्क अधिक वसूले जाने पर भड़के।

मुनिकीरेती क्षेत्र अंतर्गत राम झूला पार्किंग में टेंपो संचालकों ने हंगामा कर दिया है। आरोप है कि नया ठेका होने के बाद ठेकेदार दोगुना से अधिक पार्किंग शुल्क देने की मांग कर रहा है।

पार्किंग शुल्क कम नहीं होने तक टेंपो संचालकों ने हड़ताल कर दी है। मौके पर धरना प्रदर्शन करने के साथ पार्किंग में खड़े वाहनों को भी बाहर निकलने से रोक दिया है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने टेंपो संचालकों से ठेकेदार और नगरपालिका के साथ बैठकर वार्ता करने की सलाह दी। पुलिस की सलाह पर अभी चर्चा हो ही रही थी कि टेंपो संचालकों के दो पक्षों में देखते ही देखते आपसी विवाद हो गया। और लात घूंसे चलते हुए हाथापाई होने लगी। किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत कराया है। लेकिन टेंपो संचालक अभी भी अपनी मांग पर पड़े हुए हैं। पुलिस अब टेंपो संचालकों की समस्या का समाधान करने के लिए नगरपालिका और ठेकेदार को टेबल पर बैठा कर मामले को सुलझाने की कोशिश में लग गई है।

राम झूला पार्किंग में टेंपो संचालकों का हंगामा। पार्किंग शुल्क अधिक वसूले जाने पर भड़के
logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!