Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

मथुरा: बंदरों के कूदने से राजकीय संग्रहालय गेट का टूटा पत्थर,सफाई कर्मचारी बाल-बाल बचा,बड़ा हादसा टला

संग्रहालय गेट के दरवाजा के ऊपर से पत्थर गिरने से एक सफाईकर्मी बाल बाल बचा,हादसे में सफाई कर्मी को गंभीर चोटें आ सकती थी गनीमत रही एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

मथुरा शहर के बीचोबीच डैंपियर नगर में स्थित राजकीय संग्रहालय अब धीरे धीरे जर्जर स्थिति में पहुंचता जा रहा है।मथुरा के राजकीय संग्रहालय में प्राचीन धरोहर रखी हुई है उनकी देखभाल का जिम्मा कुछ खास अधिकारियों को है।आपको बता दें कि बबलू नामक सफाई कर्मचारी राजकीय संग्रहालय के द्वितीय गेट के नीचे सफाई कर रहा था तभी बंदरों के उत्पाद मचाने से अचानक गेट के ऊपर से पत्थरों की एक लाइन नीचे आ गिरी सफाई कर्मचारी की जान बाल-बाल बची।यह हादसा किसी राह चलते व्यक्ति के साथ भी हो सकता था और हो सकता है उसकी मौके पर ही मौत हो जाती। बबलू ने बताया की पत्थर गिरने के बाद जब इसकी शिकायत राजकीय संग्रहालय के अधीनस्थ अधिकारियों से की उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।जब इस सम्बन्ध में रिपोर्टर ने अधिकारी से संपर्क करना चाहा तो उनका मोबाइल बंद था।राजकीय संग्रहालय का और कोई कर्मचारी इस विषय पर बात करने को तैयार नहीं है।आपको बता दें कि संग्रहालय में रखी प्राचीन धरोहर भी क्षतिग्रस्त हो रही है जिन पर कोई ध्यान अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा नहीं दिया जा रहा। बताया जा रहा है की राजकीय संग्रहालय के अंदर भी एक दीवार गिरने के कगार पर है और भी काफी कमियां है लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।हाली में कुछ समय पूर्व उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया जी का भी दौरा राजकीय संग्रहालय में हुआ लेकिन इस ओर कोई ध्यान आला अधिकारियों ने नहीं दिया।अब देखना होगा की आला अधिकारी इस ओर ध्यान देते हैं या नहीं।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!