Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

अज्ञात कारणों से गांव में लगी आग,ग्रामीणों के बुर्जी बिटोरा कृषि यंत्र जलकर राख

मथुरा।चौमुहां के गांव आझई खुर्द में गांव के नजदीक अज्ञात कारणों से लगी आग से दर्जनों ग्रामीणों के लाखों रुपये के बुर्जी,बिटोरे,बुग्गी, इंजन,एवं घर का समान जलकर राख हो गया तो वही वहां बंधे पालतू जानवर बुरी तरह से झुलस गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुचीं दमकल की तीन गाड़ियों ने ग्रामीणों के सहयोग से घण्टों की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया।जानकारी के मुताबिक जैत थाना क्षेत्र के गांव आझई खुर्द में गांव के नजदीक ग्रामीणों ने खाली पड़े प्लाटों से अचानक धुंआ उठते देखा।देखते ही देखते धुंए ने आग का विकराल रूप ले लिया। आग को देखकर गांव में चीख पुकार मच गई।आग बुझाने के लिए ग्रामीण दौड़ पड़े।आग की जद में आए पशुओं को ग्रामीणों ने बमुश्किल से बाहर निकाला। वही कुछ जानवर आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए।मौके पर पहुँची जैत थाना पुलिस आग लगने के कारण की जांच में जुट गई।आग लगने की सूचना पाकर ग्रामीणों का हाल-चाल जानने घटनास्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह।घटनास्थल पर पहुंचे नरेंद्र सिंह ने कहा कि बड़ी दुर्भाग्य की बात है आज इतनी बड़ी घटना इस गांव में हुई है फिर भी जनपद के सांसद व विधायक इस घटना से बेखबर बने हुए हैं और कोई भी ग्रामीणों से हालचाल जानने नहीं पहुंचा है।ऐसे समय में सांसद व विधायकों को ग्रामीणों की हर संभव मदद करनी चाहिए।ग्रामीण मुकेश,यादराम,छोटेलाल, शिवचरण, साहब सिंह,पूरन सिंह,तुलसी,बाबू सिंह,रामसेवक,विष्णु,नेहना, पदमसिंह, श्रीपंडित, यशपाल, गुड्डू,कुमारपाल, बाबू मुनीम,मुकेश,हरिओम,तेजा, ठाकुरलाल,शेरा, कन्हैया, निरंजन,वेदराम,हिमांशु, हरिकिशन, रमेश,भेदी,पप्पू, सुरेश,गोपाल, कमलेश,विजेन्द्र, नरेश,लक्ष्मण, महेंद्र, जगदीश, मंगल,प्रकाश,अशोक, मानसिंह, टीकम,प्रह्लाद,मदन पंडित,शेरा राजू,शिशुपाल, हरीश आदि ग्रामीणों के बुर्जी बिटोरा,कृषि यंत्र जलकर राख हो गए सभी ने जिलाधिकारी से सहायता राशि दिलाएं जाने की मांग की है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!