Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लखनऊ

Lucknow की महापौर संयुक्ता भाटिया ने आज समस्त सफाई कर्मियों को Diwali(दिवाली) का रिटर्न गिफ्ट दिया जिसमे

Lucknow, उत्तर प्रदेश: Lucknow की महापौर संयुक्ता भाटिया ने आज समस्त सफाई कर्मियों को Diwali का रिटर्न गिफ्ट दिया जिसमे , 40 लाख का पारिवारिक बीमा, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और कोरोना में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया। इसके साथ ही साथ नेत्र शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें चश्मा का वितरण और नेत्र चेकअप हुआ।

आज नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के उत्साहवर्द्धन एवं कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को निःशुल्क चश्मा वितरण, सेवा काल के दौरान एक्सीडेंटल डेट होने पर 40 लाख रुपए का बीमा सफाई कर्मचारियों को दिया गया, जिसका शुभारंभ आज उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया साथ ही सफाई कर्मचारियों को हमेशा मदद का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी वर्चुअल रुप से राजभवन से कार्यक्रम में जुडी।

जब झूलेलाल वाटिका में हमारे राज्य संवादाता नेत्र चेकअप केंद्र की तरफ गए तो न तो उन्हें वहां कोई डॉक्टर मिला और न ही किसी भी तरह का कोई भी नेत्र चिकित्सक। जहाँ एक तरफ भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, हजारों की संख्या में प्रशस्ति पत्र के लिए सफाई कर्मचारी मौजूद थे, तो वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों का कुछ और ही कहना था। सफाई कर्मचारियों का साफ़ कहना था कि प्रशस्ति पत्र का “हम क्या करेंगे”? हमें अपना वेतन सही समय पर चाहिए, हमें ज्यादा वेतन चाहिए, हमें और मूलभूत सुविधाएं चाहिए।

वहीं हमारे राज्य संवाददाता ने जब ग्राउंड जीरो रिपोर्टिंग सफाई कर्मचारियों के साथ की तो वास्तविकता कुछ और ही नज़र आयी, आपको बता दें कि यह जो 40 लाख रुपए का बीमा है यह बीमा पंजाब एवं सिंध बैंक के सीएसआर फंड के माध्यम से दिया जा रहा है। लेकिन इस फण्ड के माध्यम से दिए गए गिफ्ट को लखनऊ नगर निगम अपनी उपलब्धि बता रहा है।

लखनऊ : महापौर संयुक्ता भाटिया ने आज समस्त सफाई कर्मियों को दीवाली पर दिया 40 लाख का रिटर्न गिफ्ट
Rishabh Bhaiya
Rishabh Mishra Azad Chairman/Editor in chief

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!