Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

आरटीआई टीम के उपाध्यक्ष हरिशंकर खंडेलवाल द्वारा मांगी गई सूचना का ‘ग्राम पंचायत जटवारी सचिव’ ने नही दिया प्रतिउत्तर,लगा 25 हजार का जुर्माना

मथुरा।आरटीआई एक्टिविस्ट टीम मथुरा द्वारा निरन्तर सरकारी योजनाओं के नाम पर हो रहे भष्ट्राचार की कलई खोलने एव लोगों में सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता दर्शाने के उपदेश्य से आरटीआई के माध्यम से शासन प्रशासन से सूचनाएं मांगी जाती रही है।इसी क्रम में आरटीआई एक्टिविस्ट टीम मथुरा के उपाध्यक्ष हरी शंकर खंडेलवाल के द्वारा ग्राम पंचायत जटवारी मथुरा के सचिव से सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कुछ सूचनाएं जिसमे शौचालयों निर्माण,आवास योजना के लाभार्थियों का विवरण के साथ साथ विकास कार्यो के लिए शासन से प्राप्त धनराशि की जानकारी मांगी गई थी।लेकिन ग्राम पंचायत जटवारी मथुरा सचिव द्वारा अधिनियम की ससमय अविधि में हरिशंकर खंडेलवाल को मांगी गई सूचना की जानकारी उपलब्ध न कराए जाने पर अपीलकर्ता द्वारा प्रथम अपील करते हुए ग्राम पंचायत जटवारी मथुरा सचिव की शिकायत की गई।जिसके बाद राज्य सूचना आयोग उत्तर प्रदेश ने ग्राम पंचायत जठवारी मथुरा के सचिव को जानबूझ कर सूचनाएं न उपलब्ध कराए जाने पर उक्त मामले में दोषी मानते हुए 250 रु प्रतिदिन के हिसाब से 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।जोकिं उनके वेतन से आदेश पारित की तिथि से तीन माह के अन्दर काटा जायेगा।

हरिशंकर खंडेलवाल
logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!