Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

प्रधान की मनमानी के चलते कीचड़ से गुजरने को मजबूर ग्रामवासी

चौमुहां/मथुरा।मामला चौमुंहा विकासखंड के ग्राम पंचायत सहार का है।जहां रास्तों की हालत बेहद खराब है।गांव में वाल्मीक गली चौराहे पर पानी भरा रहता है जिससे निकलने वाले बुजुर्ग,बच्चे,महिलाएं, राहगीर अपने वाहनों पर निकलते समय अक्सर गिरते रहते हैं।ऐसी घटना में कई बार महिलाओं के हाथ पैर चोटें भी आ गई है।लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और ग्राम प्रधान को अवगत कराया जा चुका है।सहार से रहेडा को जाने वाला मार्ग इतना खराब है कि एक लगभग 80 साल की बुजुर्ग माता गिर गई ।ग्रामीणों ने परेशान होकर मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन से गुहार लगाई है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!