Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजा अमन, भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम

जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजा अमन, भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम

लखनऊ। जुलूस-ए-मोहम्मदी बुधवार को गौसिया कमेटी के तत्वावधान में अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने भी उत्साह के साथ भागीदारी कर मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। जुलूस की शुरुआत गौसिया मस्जिद से हुई। इसके बाद जुलूस बालाजी अपार्टमेंट, शिव धाम, बैरियर नंबर-5, आलिया अस्ताना और पहलवान शाह दरगाह होते हुए वापस गौसिया मस्जिद पहुंचा। रास्ते भर अकीदतमंदों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान मुल्क में अमन-शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई। साथ ही समाज में आपसी मोहब्बत, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी धार्मिक आयोजन के साथ ही इंसानियत, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देने का माध्यम भी है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों से आपसी सम्मान और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने अनुशासन और शांति का परिचय दिया। वहीं, थाना महानगर पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही। पुलिस की निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस-ए-मोहम्मदी के माध्यम से एक बार फिर लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और मोहब्बत का संदेश सामने आया।

शशांक मिश्रा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!