Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ
Trending

लखनऊ के भूतनाथ मार्केट में अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान: नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए वसूला जुर्माना

लखनऊ: बुधवार को नगर निगम की टीम ने भूतनाथ मार्केट से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया, जो भारी विरोध के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान कुछ पटरी दुकानदारों ने नगर निगम पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

अभियान का नेतृत्व जोन 7 के जोनल अधिकारी आकाश कुमार ने किया, जिसमें सड़क की पटरी से ठेले, खोमचे और गुमटी हटाई गईं। इसके अलावा, नाले पर टट्टर डालकर किए गए कब्जों को भी हटा दिया गया। नगर निगम ने इस कार्रवाई के दौरान पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।

भविष्य में दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए भूतनाथ कोतवाली में लिखित सूचना भी दी गई।

पारा से अवैध अतिक्रमण हटाया गया

इसी तरह, पारा में जोन 6 के जोनल अधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में पल से बुद्धेश्वर चौराहे तक सड़क की पटरी से लगभग 200 कब्जे हटाए गए।

जोन 7 के तेज-तर्रार जोनल अधिकारी आकाश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में व्यापार मंडल और पुलिस को सूचित किया कि नगर निगम ने अतिक्रमण हटवा दिया है और बाकी की जिम्मेदारी पुलिस की है। यदि सड़क पर फिर से ठेला या अवैध अतिक्रमण किया जाता है, तो नगर निगम किसी तरह की मुरव्वत नहीं करेगा।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!