गुजरात पुलिस की क्रूरता कैमरे में कैद: अस्पताल में मौत, पीड़ित पर पुलिस का हमला | Patdi Hospital Viral Video
गुजरात मॉडल सवालों के घेरे में! अस्पताल में लापरवाही से मौत, मृतक के रिश्तेदार को पुलिस ने बेरहमी से पीटा | वायरल वीडियो देख देश आक्रोशित

सुरेन्द्रनगर, गुजरात | 4 जून 2025 —
गुजरात के पाटडी कस्बे में स्थित सरकारी अस्पताल में एक भयावह और शर्मनाक घटना सामने आई है, जो गुजरात मॉडल पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। पाटडी सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के अनुपस्थित रहने के कारण एक मरीज की मौत हो जाती है, जिसके बाद मौके पर उपस्थित मृतक का रिश्तेदार जब पुलिस से सवाल करता है, तो गुजरात पुलिस उसे मौके पर ही बेरहमी से पीटती है — वो भी तब जब मृत ब्यक्ति की लाश वही पड़ा होता है।
क्या है पूरा मामला?
इस दर्दनाक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, एक बीमार व्यक्ति को परिजन पाटडी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इलाज में देरी के चलते मरीज की मौके पर ही मौत हो गई।
मौत के बाद मृतक का एक रिश्तेदार, जो पहले से सदमे में था, पुलिस के सामने सवाल उठाता है। तभी पाटडी PI, ASI, और अन्य पुलिसकर्मी मृतक के रिश्तेदार पर बेरहमी दिखाते हुए हमला कर देते हैं।
गुजरात पुलिस की दरिंदगी वायरल वीडियो में कैद
इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे गुजरात पुलिस के अधिकारी उस व्यक्ति को मारते हैं जो पहले से ही अपने परिवारी जन के चले जाने से गहरे सदमें में था।
इसे भी पढ़ें-अलीगढ़ के कुख्यात ‘डॉक्टर डेथ’ देवेंद्र शर्मा को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया गया
वीडियो में साफ देखा गया कि पुलिस कर्मियों ने इंसानियत की हदें पार कर दीं, और मृतक के रिस्तेदार के चहरे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा: “गुजरात पुलिस शर्म करो!”
देशभर में लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ट्रेंड हो रहा है —
#गुजरातपुलिस_शर्म_करो
#GujaratModelExposed
#JusticeForPatdiVictim
राजनीतिक दलों से लेकर आम नागरिकों तक, हर कोई पूछ रहा है:
- अस्पताल में डॉक्टर क्यों नहीं था?
- पहले से गमजदा व्यक्ति को क्यों पीटा गया?
- पुलिस की जवाबदेही तय कब होगी?
पाटडी के अस्पताल और पुलिस पर गंभीर आरोप
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कोई पहला मामला नहीं है। पाटडी का सरकारी अस्पताल लंबे समय से बिना डॉक्टर और संसाधनों के चल रहा है। वहीं, पुलिस का रवैया पहले से ही आक्रामक और असंवेदनशील बताया जा रहा है।





