Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित टीम का स्वागत

यू.बी. सिंह की रिपोर्ट

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के पदाधिकारियों का मंगलवार को जूही बारादेवी व्यापार मंडल ने स्वागत किया। मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर गुप्ता ‘लाला भैया’ ने बताया कि महामंत्री पद के प्रत्याशी अरविंद सचान ने स्वयं नाम वापस ले लिया। चुनाव अधिकारियों चंद्र प्रकाश सोमानी, सरताज अहमद, देवी प्रसाद खन्ना और प्रदीप पांडेय ने बताया कि बिना चुनाव के टीम बनी है। नवनियुक्त अध्यक्ष अचल गुप्ता ने कहा कि नई टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगी।

वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने किदवई नगर, मार्बल मार्केट में खिचड़ी वितरण किया जिसमें व्यापार मंडल से तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!