Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

सावन में देखने को मिला आस्था का संगम…

नर्मदेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
उन्नाव। तहसील बीघापुर क्षेत्र के कस्बा बिहार स्थित नर्मदेश्वर धाम में सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक कर चंदन, बेलपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के सोमवार को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर धुन्नी सिंह, रामू सिंह, संजय शुक्ला, रावतपुर लाल सिंह, उपेंद्र सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं ने नर्मदेश्वर धाम पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन एवं दर्शन किया।

शशांक मिश्रा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!