महानगर लखनऊ: कूड़े का साम्राज्य, LSA कंपनी और Ramky का प्रबंधन फेल | Lucknow Nagar Nigam

महानगर में कूड़े का साम्राज्य, LSA कंपनी की व्यवस्था चरमराई
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ (Lucknow Nagar Nigam) के ज़ोन-3 में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। विवेकानंद पुरी वार्ड के एच पार्क से लेकर महानगर (Mahanagar Lucknow) जैसे वीआईपी इलाकों में हर गली-मोहल्ले में कूड़े के ढेर साम्राज्य की तरह खड़े हो गए हैं।
कंपैक्टर खराब, जनता परेशान
कूड़ा उठाने के लिए लगाए गए Compactor Machines लंबे समय से खराब पड़े हैं। वहीं Lucknow Swachhta Abhiyan Pvt Ltd (LSA Company) नगर निगम से लाखों रुपये वसूल रही है, लेकिन सफाई का काम जमीन पर नज़र नहीं आ रहा। नतीजा यह है कि गली-नुक्कड़ों पर सड़ांध और मच्छरों का अड्डा बन चुका है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
रैमकी कंपनी का प्रबंधन नाकाम
सूत्रों के अनुसार, Ramky Company का स्थानीय प्रबंधन लखनऊ की सफाई व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। कंपनी के हेड भी हालात सुधारने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं। सवाल यह उठता है कि जब पहले के कर्मचारी इस काम में नाकाम रहे, तो वही लोग रैमकी के साथ मिलकर सफाई व्यवस्था में सुधार कैसे करेंगे?
जनता बेहाल, कंपनी मस्त
एक ओर महानगर और आसपास के क्षेत्र की जनता बदबू और बीमारी के खौफ से त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर कंपनी फाइलों में सफाई का दिखावा करके करोड़ों का भुगतान ले रही है। महानगर जैसे वीआईपी इलाकों की हालत यह है तो आम इलाकों का हाल आसानी से समझा जा सकता है।
नगर निगम प्रशासन पर सवाल
इस पूरे मामले में नगर निगम लखनऊ प्रशासन (Lucknow Nagar Nigam Administration) की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जनता की समस्याओं को नज़रअंदाज़ करके ऐसी कंपनी को भुगतान क्यों किया जा रहा है जो सफाई की जगह गंदगी और अव्यवस्था का साम्राज्य खड़ा कर रही है?


