Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव :- बांगरमऊ बिल्हौर मार्ग पर बेरियागाड़ा तिराहा के पास उपजिलाधिकारी की गाड़ी में तेजरफ्तार बस ने मारी टक्कर।

ब्रेकिंग उन्नाव

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिपोर्ट

उपजिलाधिकारी घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती। बेरियागाड़ा गांव के समीप बेकाबू बस ने एसडीएम की कार को मारी टक्कर बाल बाल बचे एसडीएम सहित सभी कार सवार। आपको बता दें कि बांगरमऊ उप जिलाधिकारी उदित नारायण सिंगर आज दोपहर बाद सरकारी कार्य से क्षेत्र का दौरा कर रहे थे तभी बांगरमऊ बिल्हौर मार्ग पर बेरिया गाड़ा गांव के समीप पहुंचते ही सामने से मकनपुर से बरेली जा रही एक बस ने एसडीएम की कार को जोरदार टक्कर मार दी घटना में एसडीएम उदित नारायण सिंगर सहित दो गार्ड अर्दली और चालक बाल-बाल बच गए और एसडीएम की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार और भारी पुलिस बल ने बस को चालक सहित हिरासत में ले लिया है।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!