पुत्रदा एकादशी पर वृंदावन में संत सान्निध्य का संगम, डॉ. सुरेश चव्हाणके ने परिवार संग लिया आशीर्वाद
Mishra Manish2 hours agoLast Updated: August 25, 2026
0 50 2 minutes read
ब्रह्मधाम आसोतरा के पीठाधीश्वर संत श्री तुलछाराम जी महाराज का 46वां चतुर्मास; डॉ. राजकुमार राजपुरोहित का भी राजस्थानी परंपरा से स्वागत
वृंदावन। पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर धर्मनगरी वृंदावन में आस्था, भक्ति और संत सान्निध्य का विशेष संगम देखने को मिला। ब्रह्मधाम आसोतरा के ब्रह्म सावित्री पीठाधीश्वर परम पूजनीय संत श्री तुलछाराम जी महाराज के 46वें चतुर्मास कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का पहुंचना लगातार जारी है।
इसी क्रम में सुदर्शन न्यूज चैनल के चेयरमैन डॉ. सुरेश चव्हाणके परिवार सहित वृंदावन पहुंचे। उन्होंने गुरुमहाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनके परिवार का राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुदर्शन चैनल के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. राजकुमार राजपुरोहित का भी राजपुरोहित समाज की ओर से साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
🔴 26 सितंबर तक चलेगा चतुर्मास
चतुर्मास कार्यक्रम 26 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन धर्म प्रवचन, सत्संग, तप-साधना, यज्ञ और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। संत सान्निध्य और समाज के आत्मीय मिलन से पूरा परिसर श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया।
🔴 तपोआश्रम और धार्मिक गतिविधियों की ली जानकारी
इस दौरान कान सिंह गुरडाई ने अतिथियों को गुरुमहाराज की कुटिया, भोजनशाला, सभा भवन और विभिन्न तपोआश्रमों का अवलोकन कराया। साथ ही चतुर्मास के दौरान संचालित धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में कानसिंह गुरडाई, प्रह्लादसिंह मादड़ी, पवनसिंह ढाबर, रघुनाथसिंह आराबा, श्रवणसिंह नोरवा (चरखी दादरी), श्रवणसिंह नारवा, एसपी सिंह मेघलासिया, विशनसिंह घंटियाला, गोविन्दसिंह, सांवल चंद धुमाडिया, धुखाराम जूनी बाली, बृजेश दासपा, अशोकसिंह भेंसेर कोतवाली, मोतीसिंह थोब और ओमसिंह बासनी (बादशाह नमकीन) सहित समाज के कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।
मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल
मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।