Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ट्रेड डील की सराहना

यू.बी. सिंह की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई सफल वार्ता के बाद भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते (Trade Deal) ने वैश्विक वाणिज्यिक समीकरणों को बदल दिया है। 3 फरवरी 2026 को घोषित इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाले प्रभावी टैरिफ (Tariff) को 50% से घटाकर 18% कर दिया है।
टैरिफ में 32% की भारी कटौती से ‘मेड इन इंडिया’ के लिए वैश्विक बाजार के द्वार खुले।
इस कटौती से भारत के श्रम-प्रधान क्षेत्रों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है।
इस ऐतिहासिक फैसले के बाद आयात और निर्यात करने वाले समस्त व्यापारी जगत में उत्साह की लहर है और यह निर्णय भारत के समस्त व्यापारियों की आर्थिक उन्नति में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समेत भारत के सभी व्यापार मंडलों ने भारत सरकार की इस पहल का स्वागत किया है।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!