उन्नाव:- आपसी कलह भुलाकर पति-पत्नी साथ रहने को हुए राजी।।


उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…
दिनांक 12/03/2023 परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 22 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी।।
श्री सिद्धार्थ शंकर मीना पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्श केन्द्र, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया।
तदोपरान्त परिवार परामर्श केन्द्र से 06, महिला थाना से 05, थाना बांगरमऊ से 04, थाना सोहरामऊ, थाना दही, व थाना बीघापुर से 02-02, थाना बेहटा मुजावर से 01जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।
उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारो मे श्रीमती साबिहा उमर , डा एस. के. पाण्डेय, श्री राजेन्द्र सिंह सेंगर, श्रीमती प्रभा यादव, श्री राम शंकर वर्मा, डा0 मनीष सिंह सेंगर, बांगरमऊ हेल्प हेस्क से श्री अबसार अली खांन एंव डा सगीर अहमद खांन एवं संबन्धित थानों व परिवार परामर्श केन्द्र टीम से महिला थाना प्रभारी श्रीमती पुष्पा सिंह, परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी उ0नि0 श्री राजबहादुर सिंह, म0उ0नि0 भागीरथी , म0हे0का0 मिथलेश वर्मा, म0आ0 माण्डवी सिंह, म0आ अंशू रानी, म0आ0 साधना, म0आ0 अंजुला, मा0आ0 रोशनी कुमारी, म0आ0 प्रीती कुमारी, म0आ0 आंचल व म0आ0 नीलम वर्मा का विशेष योगदान रहा।




