Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Uncategorized

गौतम बुद्ध की नितियों पर चलकर ही विश्व में शान्ति लाई जा सकती है : उपाध्यक्ष / राज्यमंत्री

   झांसी : अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ एवं अखिल भारतीय बौद्ध महासभा झाँसी के तत्वाधान में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गौतम बुद्ध की 2645 वीं जयन्ती का भव्य आयोजन चौधरी चरण सिंह वेतवा भवन झांसी प्रांगण में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष एवं उ0प्र0 सरकार के राज्यमंत्री श्री हरगोविन्द कुशवाहा जी ने कहा कि संसार में फैली अराजकता, आतंकवाद, भय, भूखमरी, भ्रष्टाचार पर गौतम बुद्ध की नीतियों पर ही चलकर नियंत्रण पाया जा सकता है तभी भारत विश्व गुरु बन सकता है।     
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कुo बहादुर आदिम जी ने कहा, बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय, बौद्ध धर्म एक मानव धर्म है। उक्त अवसर पर उपस्थित वीर सिंह यादव, सुरेश चन्द्र अरजरिया, बी०आर० निषाद (बट्टा गुरु पत्रकार), पुजारी पन्नालाल कुशवाहा, मोहन लाल वर्मा, देवेन्द्र सिंह बुन्देला, सुशील शर्मा, राम सुन्दर यादव, बाराबंकी आदि ने गौतम बुद्ध के विचारों पर चलने का आवाहन किया। 

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार व्यक्त अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष श्री हरगोविन्द कुशवाहा जी के निजि सचिव मिथलेश कुशवाहा ने किया ।

झांसी///लोकेश मिश्रा

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!