Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Uncategorized

6महीने बीत जाने के बावजूद भी नगर निगम नहीं दे रहा ध्यान,  नाली का गंदा पानी आ रहा सड़क पर

*झांसी खबर लोकेश मिश्रा*

8718036597

झांसा///झांसी शहर के वार्ड नंबर 47 मैं संतोष साड़ी भंडार एवं केके ट्रेडर्स के बगल में मार्च 2021 में अपेक्स विछाने का कार्य बहुत तेजी से किया गया था, जो मानकों की दृष्टि से सही नहीं हुआ सूत्रो के अनुसार परिणाम स्वरूप नाली ब्लॉक होने के चलते पानी का निकास न होने के कारण यह पानी मुख्य रास्ते पर आ रहा है जिससे राहगीरों को निकलने में हो रही है परेशानी!
समस्या को लेकर वार्ड वासी द्वारा दिनांक 7/12/2021 में नगर निगम अध्यक्ष के नाम समस्या को लेकर आवेदन दिया गया था!
लेकिन बड़े दुख की बात है कि नगर निगम अध्यक्ष, एवं नगर निगम के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा

6 महीने बीत जाने के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है!
वहीं सूत्रों की मानें तो ऐसे ही हालत कई वार्डो में बनी हुई है जो कहीं ना कहीं नगर निगम की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़ा करती है!
आगामी कुछ महीनों बाद महापौर के चुनाव फिर से होने हैं नए वादे नई कसमें जनता के सामने आएंगे!
लेकिन जब पुरानी वादे और पुरानी कसमें ही पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो और आगे की उम्मीद भी क्या की जाए???
अब देखना होगा मामला प्रकाश में लाने के बाद क्या वार्ड नंबर 47 की इस समस्या की ओर नगर निगम अध्यक्ष देंगे ध्यान या ऐसे ही लोग होते रहेंगे परेशान!

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!