गोहद कस्बा में पुलिस ने किया पैदल भ्रमण लोगों से किया संवाद, जानी समस्याएं

एमपी//लोकेश मिश्रा

भिंड//पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के आदेश पर पुलिस अधीक्षक भिंड शैलेंद्र चौहान तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे के निर्देशन में आज अनुविभागीय अधिकारी गोहद सौरभ कुमार के हमराह आज गोहद कस्बा में पैदल भ्रमण कर लोगों से संवाद किया व्यापारियों तथा आम लोगों को होने वाली समस्याओं को जाना, एसडीओपी गोहद ने लोगों से जानी उनकी समस्याएं । थाना प्रभारी गोहद चौराहा रविंद्र शर्मा ने की लोगों से अपील ,रात्रि में अपने दरवाजे बंद करके सोए तथा जहां पर बहुमूल्य सामान रखा है ,उसी कमरे में सोये ।
उक्त पैदल मार्च में थाना प्रभारी गोहद राजेश सातनकर ,थाना प्रभारी गोहद चौराहा रविंद्र शर्मा, थाना प्रभारी मालनपुर विनोद विनायक करकरें, थाना प्रभारी एंडोरी नागेश शर्मा मय बल के सम्मिलित हुए ।
उक्त पैदल मार्च के माध्यम से पुलिस द्वारा गोहद कस्बे के लोगों से संवाद कर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस कार्य में आम जनता की भागीदारी बढ़ाने का किया प्रयास




