Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

जनता और सरकार दोनों की उम्मीदों पर खरा उतरना ही चिकित्सकों का मूल कर्तव्य- डॉ दिनेश उदेनिया

दतिया लोकेश मिश्रा

दतिया/// दिनांक 29 जुलाई 2022 को डीन डॉ दिनेश उदेनिया ने नवीन ओपीडी का औचक दौरा किया , जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों की ओपीड़ी में पदस्थ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अटेंडर्स से उनका परिचय लिया और उनके काम में होने बाली परेशानियों के बारे में भी पूछा। डीन डॉ उदेनिया ने मरीजों से भी पुछताछ की , कि उन्हें कितने समय में चिकित्सक ने देखा, चिकित्सक मिलते हैं या नहीं , कोई आपसे पैसे तो नहीं मांगता, या किसी भी प्रकार की दवा बाजार से तो नहीं मंगाई जा रही, सभी मरीज व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। इस दौरान डीन डॉ दिनेश उदेनिया ने चिकित्सकों को अपना काम ईमानदारी से करने को कहा और कहा कि मेडिकल कॉलेज खुलने से मरीज और सरकार की हमसे उम्मीदें ज्यादा हैं और हमें उम्मीदों पर खरा उतरना है ।
हमारा कर्तव्य मरीजों को बेहतर और नवीन इलाज प्रदान करना है और उन्हें इस प्रकार की सेवा देना है जिससे उन्हें कोई परेशानी ना हो। चिकित्सकों से उन्होंने किया कि अपना व्यवहार मरीजों और उनके परिजनों से मधुर रखें । साथ ही साथ सभी चिकित्सकों से समय पर आने और जाने की अपील भी की ताकि कोई भी मरीज को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ अर्जुन सिंह, सह अस्पताल अधीक्षक डॉ सचिन यादव एवं डॉ हेमंत कुमार जैन, एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी मेडिकल कॉलेज के पीआरओ डॉ हेमंत कुमार जैन ने दी

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!