Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

भारत माता की सेवा ही हमारा धर्म है== प्राचार्य अनीता शर्मा

सिविल लाइन स्कूल में बच्चों ने भारत माता की आरती कर भारत माता की सेवा का लिया दृढ़ निश्चय

दतिया//लोकेश मिश्रा


दतिया///शासकीय हाई स्कूल सिविल लाइन में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत भारत माता की आरती की गई!

जिसमें शासकीय स्कूल सिविल लाइन के सभी बच्चे एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा!

आरती के दौरान उपस्थित बच्चों ने भारत माता की सेवा का संकल्प लिया साथ ही उपस्थित प्राचार्य डॉ.अनीता शर्मा ने बच्चों से कहा भारत माता की सेवा ही करना हमारा परम कर्तव्य है जिसके लिए हमें सदैव समर्पित रहना चाहिए!

कार्यक्रम के दौरान समस्त स्टाफ एवं बच्चो के बीच देश भक्ति एवं वीर पुरुषों को लेकर संवाद हुआ!

शिक्षकों द्वारा बच्चों को वीर पुरुषों की गाथाएं सुनाई गई इस दौरान बच्चों में भी देशभक्ति को लेकर जोश एवं उत्साह नजर आया!

इस अवसर पर शिक्षक संदीप लिटौरिया श्रीमती मीनाक्षी पुरोहित, सुश्री कमलेश अवस्थी जी पार्वती रावत , बबीता साहू, मंजू नौगरैया, बी के शर्मा रवि भूषण खरे जन शिक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!