Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर:- साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वी शहादत शताब्दी को समर्पित करते हुए वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया!!

कानपुर से संवाददाता अमित मिश्रा

साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वी शहादत शताब्दी वर्ष को समर्पित करते हुए आज कानपुर पुलिस कमिश्नरेट, सिख वेलफेयर सोसाइटी, रोटरी क्लब कानपुर साउथ, इनर व्हील क्लब कानपुर साउथ के सहयोग से वृक्षारोपण का अभियान के तहत दिनांक 10/08/25 रविवार थाना फजलगंज थाना प्रभारी एस के सिंह, थाना नजीराबाद थाना प्रभारी राज केसर, काकादेव थाना प्रभारी मनोज भदौरिया और नबावगंज में एसीपी अमित चौरसिया ने वृक्षारोपण कर जकरंदा के पेड़ ट्री गार्ड सहित लगाए गए।

कार्यक्रम के बाद बोलते हुए सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरिंदर सिंह छाबड़ा विक्की व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सरदार जसबीर सिंह भाटिया ने बताया कि वृक्षा रोपण का अभियान 350 पेड़ लगने तक जारी रहेगा कार्यक्रम में मुख्यरूप से रोटेरियन जसबीर सिंह भाटिया(डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) मनोज शुक्ला, रिम्पी बिंद्रा, डॉक्टर मनप्रीत सिंह भट्टी, गगन सोनी, महेश सोनी, भीष्म पंजवानी, कैलाश, रौनक, सत्यम शुक्ला, जीतू कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!