Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल (दक्षिण) की नवीन कार्यकारिणी विस्तार घोषणा, सत्र 2025-28 के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट

कानपुर।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (रजि0) से सम्बद्ध कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल (दक्षिण) की त्रिवार्षिक सत्र 2025-28 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। श्रद्धेय गोलोकवासी स्व॰ चाचा श्यामबिहारी जी के आशीर्वाद से प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा एवं कानपुर मण्डल अध्यक्ष विजय पण्डित तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से जनपद कानपुर दक्षिण के लिए पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है, चेयरमैन: स0 नीतू सिंह, अध्यक्ष: अचल गुप्ता, महामंत्री: पवन तिवारी कोषाध्यक्ष: अशोक अग्रवाल ने मनोनयन पत्र में बताया कि व्यापार मण्डल को पूर्ण विश्वास है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण व्यापारी हितों की रक्षा हेतु संघर्षशील रहेंगे एवं जनपद के व्यापारी प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान हेतु नयी ऊर्जा के साथ कार्यरत रहेंगे। सभी पदाधिकारी संगठन को सशक्त बनाते हुए व्यापारी समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।मुख्य संरक्षक मुकुन्द मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस कार्यक्रम में कृष्ण कुमार सिंह, पंकज अवस्थी, राम जी अग्रवाल, प्रदीप पाण्डेय, मुकेश शुक्ला, यू बी.सिंह, रजत सिंह तलवार, विशाल शुक्ला, सुनील शुक्ला सहित तमाम व्यापारियों ने भाग लिया।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!