मड़ियाव में नि:शुल्क नेत्र शिविर, 86 मरीजों की हुई जांच

जरूरतमंद के द्वार पहुंचकर सेवा देना पुनीत कार्य: डॉ. गिरीश गुप्ता
लखनऊ। नव वर्ष चेतना समिति एवं मानसरोवर आई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मड़ियाव थाने के पीछे नौबस्ता, गायत्री नगर स्थित सम्राट विक्रमादित्य भवन में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 86 लोगों की दृष्टि जांच की गई। नेत्र रोग विशेषज्ञों ने परीक्षण के बाद परामर्श एवं आवश्यक दवाएं वितरित कीं।
शिविर का आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया की प्रेरणा एवं विशेष सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया।

जरूरतमंद के द्वार पहुंचकर सेवा देना पुनीत कार्य: डॉ. गिरीश गुप्ता
समिति के अध्यक्ष डॉ. गिरीश गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. एस.सी. राय की प्रेरणा से स्थापित समिति भारतीय नववर्ष के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के समान है।
उन्होंने शिविर में सहयोग के लिए मानसरोवर आई फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. सारंग हंसराज एवं उनकी टीम की सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. सारंग हंसराज और डॉ. तथागत दास को विशेष पट्टिका एवं रुद्राक्ष माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब ऑफ इलीट लखनऊ के संस्थापक रो. अजय सक्सेना ने भी टीम का सम्मान किया और भविष्य में नियमित अंतराल पर ऐसे शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया।
डॉ. सारंग हंसराज ने बताया कि मानसरोवर आई हॉस्पिटल की स्थापना वर्ष 1930 में हुई थी और यह देश के पुराने नेत्र अस्पतालों में से एक है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन प्रतिवर्ष चार से पांच नि:शुल्क शिविरों का आयोजन करता है। शिविर में डॉ. तथागत दास, ऑप्टोमेट्रिस्ट पूर्णिमा, शगुफ्ता, विपिन, नर्स सोनी, काउंसलर सुजीत, कमलेश, योगेंद्र, अविनाश, आकाश और रवि सहित पूरी टीम ने सेवाएं दीं।

शिविर के संयोजक श्याम किशोर त्रिपाठी एवं एडवोकेट सत्य पाठक ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संरक्षक रेखा त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, सचिव डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल, मदन लाल अग्रवाल, डॉ. संजय साहू, गोपाल जी, राघवेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।