उदय भान सिंह बने कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल (दक्षिण) के उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी

यू.बी. सिंह की विशेष रिपोर्ट
कानपुर।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से सम्बद्ध कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल (दक्षिण) की त्रिवार्षिक सत्र 2025-28 की नवीन कार्यकारिणी में उदय भान सिंह (यू.बी. सिंह) को उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया है। मनोनयन पर श्री सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष विजय पंडित, दक्षिण के चेयरमैन स0 नीतू सिंह, अध्यक्ष अचल गुप्ता एवं महामंत्री पवन तिवारी सहित समस्त पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। श्री सिंह ने कहा, “मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर दो महत्वपूर्ण एवं गरिमामई दायित्व सौंपना मेरे लिए गौरव का विषय है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं पारदर्शिता के साथ व्यापारी हितों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहूंगा तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करूंगा।” उन्होंने ईश्वर से दायित्व निर्वहन हेतु शक्ति, विवेक एवं दृढ़ संकल्प की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि उदय भान सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय सर्वजातीय महासभा (रजि.), अध्यक्ष बारादेवी व्यापार मंडल, जिला उपाध्यक्ष भारतीय राजपूताना सेवा संगठन (रजि.), सदस्य श्री गोरखनाथ पीठ ट्रस्ट, मंडल महासचिव पत्रकार प्रेस परिषद एवं जिला संवाददाता सूचना इंडिया न्यूज चैनल के दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं।




