Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल (दक्षिण) ने मण्डी समिति को सौंपा ज्ञापन, नई ऐप व्यवस्था, 5% किराया वृद्धि व पोर्टल खामियों पर जताया विरोध

यू.बी. सिंह की विशेष रिपोर्ट

कानपुर, 19 जून 2026
कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल (दक्षिण) के प्रतिनिधिमण्डल ने आज मण्डी समिति, नौबस्ता हमीरपुर पहुंचकर मंडी सचिव संजय सिंह को ज्ञापन सौंपकर मण्डी की नई व्यवस्था से उत्पन्न समस्याओं पर विरोध दर्ज कराया।

प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमण्डल ने व्यापारियों की पीड़ा अधिकारियों के समक्ष रखी।

ज्ञापन में उठाए गए मुख्य मुद्दे:

  1. नई ऐप/टैग व्यवस्था: गाड़ियों पर नई ऐप/टैग अनिवार्य करने से तकनीकी दिक्कतें व व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार।
  2. 5% वार्षिक किराया वृद्धि: दुकानों के किराये में हर वर्ष 5% वृद्धि व्यापारी हितों के विपरीत। इसे समाप्त करने की मांग।
  3. 2010 के आदेश का उल्लंघन: वर्ष 2010 में निर्गत आदेश का मण्डी प्रशासन द्वारा पालन न करना।
  4. ऑनलाइन पोर्टल/ऐप की खामियां: टैक्स जमा के बाद भी बकाया दिखना, बार-बार हैंग होना व रियल टाइम डाटा न मिलना।

मण्डल ने मांग की कि व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त सभी बिंदुओं पर तत्काल संशोधन कर लाइसेंस नवीनीकरण की पुरानी प्रक्रिया बहाल की जाए।

इस अवसर पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) चेयरमैन सरदार नीतू सिंह, अध्यक्ष अचल गुप्ता, महामंत्री पवन तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी यू. बी. सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) के अध्यक्ष सुनील बजाज, महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी, संरक्षक रामेश्वर गुप्ता (लाला भैया), उपाध्यक्ष उमेश शुक्ला , रमन गुप्ता वारसी सुनील गुप्ता, प्रभात जयसवाल, सुरेश गुप्ता, राकेश सिंह, पंकज गुप्ता, हेमंत गुप्ता, महेश गुप्ता, संतोष शर्मा एवं मण्डल के समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!