जन शिक्षण संस्थान केंद्र दतिया ने स्वच्छता एवं कोबिड से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान


लोकेश मिश्रा दतिया
दतिया//दतिया शहर में आत्मनिर्भर शिक्षा एवं महिला/बालिका के सशक्तिकरण के लिए संचालित संस्था जन शिक्षण संस्थान केंद्र दतिया द्वारा 16 जुलाई से 30 जुलाई तक मनाया जाएगा स्वच्छता जागरूकता अभियान दिवस!
इसी कार्यक्रम को ध्यान केंद्रित करते हुए सोमवार को जन शिक्षण संस्थान केंद्र पर महिला एवं बालिकाओं को स्वच्छता से जुड़े हुए फायदे एवं देश में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के नए संक्रमण से बचाव संबंधित जानकारी दी गई!
साथ ही निरंतर इस कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजित कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई!
जन शिक्षण संस्थान केंद्र दतिया डायरेक्टर निधि तिवारी ने बताया संस्था एवं उनके द्वारा निरंतर कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता एवं कोबिड संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है!
साथ ही महिला एवं बालिकाओं को संस्था के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है जिसके लिए वह एवं उनकी टीम निरंतर प्रयासरत बनी हुई है!


