सनातनी श्रद्धा के साथ मनाया गया बुजुर्गों का सम्मान समारोह*

राजेश निगम की खास रिपोर्ट
कानपुर ! 27 सितंबर सनातन सेवा सत्संग एवं क्विक फाइव फैमिली के संयुक्त तत्वाधान में पितृ पक्ष के अवसर पर एक शाम अपने घर के बुजुर्गों के नाम के अंतर्गत 60 वर्ष सेअधिक आयु वर्ग के सभी जाति धर्म के लगभग 1000 वृद्ध महिलाओं / पुरुषों कापंचोपचार सम्मान तिलक,माला पटुका, शाल, पगड़ी पहनाकर बर्रा छह स्थित भगवतीगेस्ट हाउस में संस्था कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ यू एस सिंह जी,विशिष्ट अतिथि डॉ उमेश पालीवाल श्री बलराम नरूला, महामंडलेश्वर मनोजानंद गोल्डन बाबा, अजय कुमार मिश्रा, मनोजभदोरिया जी,पवन तिवारी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अखिलेश शुक्ला एवं संचालनराजीव भट्ट एवं पप्पू मिश्रा ने किया।मुख्य वक्ता सनातन सेवा सत्संग के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्र ने बताया कीमाता-पिता इस पृथ्वी पर साक्षात प्रत्यक्ष देवता हैं अश्विन कृष्णा पितृ पक्ष के 15 दिनों मेंतिथि के अनुसार सनातनी अपने पितरों/पूर्वजों को जल तर्पण श्रद्धा पूर्वक करके श्रेष्ठ जनोंको भोजन दक्षिणा आदि से सम्मान करते हैं क्विक फाइव फैमिली 7200 से अधिकसदस्यों का संयुक्त परिवार है इस परिवार की प्राथमिकता है कि परिवार में वही सदस्य बनसकता है जो किसी तरह का नशा न करता हो और उसके माता-पिता उससे संतुष्ट रहते हैं।क्विक क्विक 5 फैमिली के अध्यक्ष नितेश शर्मा ने परिवार के द्वारा किए गए कार्यों कीविस्तृत व्याख्या की महिला अध्यक्ष दीप्ति दीक्षित ने कहा कि परिवार के संचालन मेंमहिलाओं की प्रमुख भूमिका होती है भारी संख्या में बहनों को संस्था का सदस्य बनाया जा रहा है।*कानपुर से राजेश निगम की खास रिपोर्ट*





