Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सामाजिकउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उन्नावधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिकसांस्कृतिक

उन्नाव:- भाजपा नेता द्वारा विधानसभा के विभिन्न गाँवों में खिचड़ी भोज का आयोजन कराया गया!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

आज मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बाँगरमऊ विधान सभा के विभिन्न गाँवों में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता विवेक सिंह पटेल के द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विवेक पटेल ने सभी गाँवो में पहुंचकर ग्रामवासियों को खिचड़ी भोज कराया।

बताते चले कि गंज मुरादाबाद से दो बार की निर्विरोध चुनी गई ब्लॉक प्रमुख संध्या सिंह पटेल के पति, भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह पटेल के द्वारा आज मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बांगरमऊ विधानसभा की तीनो विकास खंड क्रमशः गंज मुरादाबाद, बांगरमऊ और एफ चौरासी के ऊगू, बरुआ घाट, पतसिया, आरएस चौराहा, तकिया चौराहा, मदार नगर, हाफ़िज़ाबाद और चक हनुमान सहित बीस से अधिक गाँवों में प्वाइंट्स बनाकर खिचड़ी भोज का आयोजन करके ग्राम वासियों को खिचड़ी वितरित की गई और मकर संक्रांति के पावन पर्व की शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।

सभी प्वाइंट्स पर निर्धारित समय पर पहुंचकर, क्षेत्रवासियों को खिचड़ी भोज कराने के साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्तालाप करके अवगत भी कराया। इस मौके पर सूर्या गुप्ता, लल्लू प्रधान, सतीश प्रधान, रानू ख़ा, राजकुमार, सुशील कुमार, अन्ना बीडीसी, रूपांश पटेल, पिंकल सिंह, बल्ला प्रधान, साहिल प्रधान, अनिल राठौर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!