ददरौआ धाम सरकार में हनुमान जी महाराज बन जाते हैं डाक्टर।


मध्य प्रदेश के जनपद भिण्ड में स्थित श्री डॉ॰ हनुमान जी महाराज मंदिर धाम ददरौआ धाम सरकार में लगातार मंगलवार की सांयकालीन सीताराम, हनुमान जी,शंकर जी, कालिका देवी , सहित अन्य देवी देवताओं की आरती 8:30 से मण्डलेश्वर गुरूदेव रामदास महाराज के नेतृत्व में सम्पन्न हुयी। जिसमें सैकडों श्रद्धालु सांयकालीन आरती में सम्मिलित हुये। आरती तदुपरांत भण्डारे का आयोजन सम्पन्न हुआ।
वहीं मण्डलेश्वर गुरूदेव डॉ॰ रामदास महाराज धाम की विशेषता की जानकारी देते हुये बताया कि यह एक ऎसा मंदिर है। जहाँ बजरंग वली डाक्टर बन जाते हैं। बजरंगबली की कृपा से यहां टीवी एड्स कैंसर जैसी लाइलाज बीमारियां ठीक हो जाती हैं।बजरंगबली की महिमा अपरंपार है। यही कारण है कि उनके देश भर में कई दीवाने हैं, लेकिन उनके प्रति इस अटूट आस्था के दर्शन भिंड जिले में स्थित हनुमान मंदिर में देखने को मिलते हैं.


