Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावअपराध (Crime)उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

उन्नाव:- पत्थरबाजी की शिकार युवती को नगर में कमेटी ने दी श्रदांजलि!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

नगर कांग्रेस कमेटी गंगाघाट द्वारा आज सर्वोदय नगर के पास नशेबाजी कर रहे युवकों के पथराव से घायल होकर मौत का शिकार हुई कंचन नगर की युवती समीक्षा शुक्ला को मिश्रा कालोनी में श्रद्धांजलि अर्पित की गई शोक सभा का आयोजन किया गया जहां कार्यकताओ ने 2 मिनट का मौन रखकर और कैंडिल जलाकर मृतात्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी ने कहा की राजधानी मार्ग में जगह जगह शराब के अड्डे है जहाँ रोज हंगामा होता है।रोजाना पुलिस की गश्त के बाद भी ये हाल है। राह चलते लड़किया, महिलाएं सुरक्षित नही है। प्रशासन तुरंत सज्ञान लेकर इस पर कार्यवाही करे और राजधानी मार्ग वा रिहायशी इलाकों से ठेके तुरंत हटाये जाएं और युवती की मौत के जिम्मेदार लोगों को तुरंत सजा मिले नही तो कांग्रेस पार्टी जरूरत पड़ी तो इसके लिए आंदोलन भी करेगी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी, बाबूलाल गुप्ता, निर्मल बाजपेयी, मो हनीफ, रामकिशोर पाल, संजय सिंह,रविन्द्र पाल, विश्वनाथ दास, हामिद अली, जहूर भाई, मुन्ना, शिवकिशोर पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!