Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
आवश्यक सूचनाइधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

मथुरा जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए एसएसपी ने जीरो ड्रग्स कैंपेन की शुरुआत

मथुरा। जनपद मथुरा को नशा मुक्त बनाए जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा अभिषेक यादव ने ड्रग्स कैंपेन की शुरुआत की है।मथुरा पुलिस ने नशा कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए जीरो ड्रग्स कैंपेन अभियान शुरुआत की है।इसके साथ ही मथुरा पुलिस द्वारा एक नंबर भी जारी किया गया है जिस पर जनपद भर से कहीं से भी कोई भी व्यक्ति नशा कारोबार से संबंधित पुलिस को सूचना दे सकता है।यह नंबर सीधे एसएसपी कार्यालय से मॉनिटर होगा।इसके साथ ही नंबर पर सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।इस अभियान के तहत मथुरा पुलिस जनपद से नशे को पूरी तरह से खत्म करने के इरादे कर चुकी है।मथुरा पुलिस नशा कारोबारियों पर अब काल बनकर बरसने वाली है।जानकारी देते हुए एसएसपी मथुरा अभिषेक यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जनपद मथुरा में एक ड्रग्स के विरुद्ध अभियान की शुरुआत की गई है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!