Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

जय मां काली टूर्नामेंट गढ़ी

आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को मलवां विकास खंड जय माँ काली क्रिकेट टूर्नामेंट गढ़ी कीचकपुर में हुए फ़ाइनल मुकाबला औंग बनाम गढ़ी के टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले में औंग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए
विपक्षी टीम पराजित कर जीत दर्ज की और गढ़ी उपविजेता रही, गढ़ी को टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करनी पड़ी और 124 रन बना पाई जवाब में औंग की टीम ने 12वें ओवर में ही मैच जीत लिया जिसमे 27 गेंदों में 60 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच हिमांशु विश्वकर्मा रहे और 2 विकेट भी लिए मैन ऑफ द सीरीज़ 150 रन 6 विकेट लेकर भी हिमांशु रहे इस बीच मुख्य अतिथि पूर्व M.L.C.लाल सिंह तोमर जी ने विजेता टीम को फाइनल ट्रॉफी व 13 हजार रु
नग़द पुरस्कार प्रदान किया.
इस अवसर पर उन्होने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासनऔर भाईचारे का माध्यम बताया मैच के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में जे के सिंह जी जी,महेश प्रधान जी ,राजेश पटेल जी, अनुपम सिंह जी उपस्थित रहे। और इस बीच टूर्नामेन्ट के आयोजक – अनुराग ठाकुर ,अवनीश, हर्ष, सागर, बीर, करन,सुनील एवम सभी ग्रामवासी तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।
टूर्नामेंट के सफ़ल आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभा निखरेगी और दर्शक में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!