उन्नाव:- देर रात युवक ने सरेआम तोड़फोड़ की घटना को दिया अंजाम!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
यह तस्वीरें गंगाघाट के एक रिहायशी इलाके की हैं, जहाँ आज सुबह करीब 4 बजे एक युवक ने खड़ी स्कूटी को ईंट से कुचलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें शिवम नाम का आरोपी युवक साफ तौर पर स्कूटी पर ईंट से हमला करते हुए दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है सुनीता कि स्कूटी घर के बाहर खड़ी थी, तभी अचानक युवक मौके पर पहुंचा और बिना किसी वजह के गाड़ी को निशाना बना डाला। स्कूटी के आगे का हिस्सा, हेडलाइट और बॉडी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
पीड़ित का कहना है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड है और उन्होंने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं इलाके की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं, खासकर तब जब अपराधी रात के समय खुलेआम तोड़फोड़ कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर थाने ले गई। देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी और क्या कार्यवाही करती है।


