Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न व हूटर-सायरन का रोड रोलर से किया गया विनष्टीकरण

वाराणसी। यातायात निदेशालय एवं उच्चाधिकारीगण के निर्देश पर यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर/सायरन के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में जब्त सामग्री के विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई।
वर्ष 2026 में विभिन्न तिथियों पर चलाए गए अभियानों के दौरान जब्त किए गए 37 मॉडिफाइड साइलेंसर, 95 प्रेशर हॉर्न तथा 48 हूटर/सायरन को रोड रोलर के माध्यम से नष्ट किया गया। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं यातायात निरीक्षक, मुख्यालय समेत यातायात विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वाहनों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर/सायरन का प्रयोग न करें। ऐसे उपकरणों से ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ ही सड़क पर अन्य वाहन चालकों और राहगीरों को असुविधा तथा दुर्घटना का जोखिम रहता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Pravin Chaubey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!