फटाफट खबरेंइधर उधर कीकानपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के चुनाव में उदय भान सिंह द्वारा उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन

दिनांक 11 जनवरी 2026 को कानपुर उद्योग व्यापार मंडल से सम्बद्ध कानपुर (दक्षिण) में प्रस्तावित आगामी चुनाव को मद्देनजर रखते हुए मां बारादेवी मंदिर, कानपुर नगर से भगत नामदेव जी गुरुद्वारा, आलू मंडी, बारादेवी, कानपुर तक नामांकन दाखिल प्रक्रिया का भव्य जुलूस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अचल गुप्ता ने अध्यक्ष पद, पवन तिवारी ने महामंत्री पद, अशोक अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद, उदय भान सिंह ने उपाध्यक्ष पद हेतु सफलतापूर्वक नामांकन दाखिल किया।
जुलूस में हजारों की संख्या में उपस्थित समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने नामांकन दाखिल कर रहे प्रत्याशियों का अत्यंत ही हर्षोल्लास एवं जोश के साथ उत्साहवर्धन करते हुए नामांकन स्थल तक यात्रा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर योगदान प्रदान किया।








